टूथपेस्ट एक शिक्षा अनेक
कोई भी सामान बेकार नहीं होता, यही सोचा मैंने। घर पर खाली पड़े पेस्ट के ट्यूब और उसके डिब्बे स्कूल ले गई। सोचा आज इसके द्वारा बच्चों को शिक्षा देना है। स्कूल के बच्चों के सामने पेस्ट के खाली ट्यूब और डिब्बे रखे, तो बच्चे अचंभित नजरों से देखने लगे। मैंने उन्हें पूर्व ज्ञान से जोड़कर प्रश्न किए, क्या? क्यों? कैसे?, बच्चों ने भी प्रश्न किए l चर्चा के बाद, पेस्ट के खाली डिब्बों द्वारा शिक्षा को, हिंदी विषय से जोड़ दिया और दांतों की स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। बच्चों से दातों की स्वच्छता पर निबंध लिखवाया। पाठशाला, मोहल्ला, गांव सभी के दांत स्वच्छ रहे इसके लिए सभी को जागरुक करना हमारी जिम्मेदारी है। मैंने अंग्रेजी विषय पर फोकस किया। अच्छा इस पर लिखी अल्फाब...